गोंदिया
जिले में किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान की फसल लगाई है. किसान फसल के लिए मेहनत कर रहा है लेकिन अनियमित लोडशेडिंग के कारण कॄषि पंप को मिलने वाली बिजली की आपूर्ति सही मात्रा में नहिं हो रही है. सही मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण फसलो को ठीक से पानी नहीं मिल पा रहा जिसके कारण फसल नष्ट होने की नौबत आ रही है. कृषि पम्पों की लोडशेडिंग बन्द करने के साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर विधायक डॉ. खुशाल बोपचे के नेतृत्व मे जिलाधिकारी को निवेदन सोंपा गया. मांगे पूरी नहीं होने सूरत मे तीव्र आन्दोलन की चेतावनी दि गईं है.
दिन के वक्त लोडशेडिंग होने के कारण किसानों को रात के समय जगना पड रहा है. ग्रीष्मकालीन धान की फसल अंतिम चरण पर होने के कारण किसानों की माँग है की विद्युत वितरण कंपनी की ओर से ग्रेडिंग पद्दत्ति बन्द करके कृषि पम्प की लोडशेडिंग बन्द की जाए. इसके साथ ही अपनी और भी कई माँगों को निवेदन मे शामिल किया गया है.
ट्रक खराब, कल्याण-शिलफाटा मार्ग पर जाम
आषाढ़ी पर अनोखी कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र
अतुल लोंढे का भाजपा पर तीखा हमला
पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction...
बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews #Crime...
नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate




