Published On : Wed, Apr 23rd, 2014

गोंदिया : आम आदमी पार्टी ने उठाया बंद सार्वजनिक नलों को चालू करने का मुद्दा

Advertisement

Pic-6गोंदिया.

आम आदमी पार्टी (आप) के जिला संयोजक पुरोषत्तम मोदी के नेतृत्व में मुन्ना भारद्वाज, अमित भालेराव, एड. रामदयाल हिरकने, उमेश दमाहे, केशव मोदी ने नगर परिषद के मुखयधिकारी सुमंत मोरे से मुलाकात कर नगर में सार्वजनिक जलाशर्ती के प्रमुख स्त्रोतों को बंद किए जाने के विरुद्ध एक ज्ञापन सौंपा। यहाँ यह उल्लेखनीय है की नगर की 80 प्रतिशत जनता गरीबी रेखा के निचे जीवन यापन करती है। जिनके लिए जल का प्रमुख स्त्रोत नगर परिषद द्वारा लगाए गए सार्वजनिक नल ही थे। परंतु गत 3 वर्षों से नगर परिषद ने बिना कोई कारण बताए इन नलों को बंद कर दिया है। जिसके परिणाम स्वरूप जनता प्रदूषित जल पिने के लिए विवश है। इसका नतीजा यह है की लोग संक्रामक रोगों से ग्रस्त हो चुके है.

 मोरे ने चर्चा के दौरान यह बताया की मकान टैक्स की वसूली न होने के कारन सार्वजनिक नालों के कनेक्शन काट दिए गए है। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्याधिकारी से निवेदन किया की 15 दिनों के अंदर सार्वजनिक नालों कों शुरू करवाए जाए.

Gold Rate
Feb 27th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400/-
Silver/Kg ₹ 2,71,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुरूषोत्तम मोदी ने बताया की शासन द्वारा शुद्ध जलापूर्ति करना अनिवार्य है। यदि नगर परिषद द्वारा इन बंद नलों को प्रारंभ नहीं किया गया तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी ऐसी चेतावनी पार्टी की ओर से दी गई है.

 

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement