गडचिरोली
राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से चामोर्शी में 12 अगस्त को आयोजित निर्धार सम्मेलन में राजुरा की शोभा मस्की इस विदर्भवादी महिलाने राज्य के उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस के जेष्ठ नेता अजित पवार पर चप्पल फेंकने से खलबली मची है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से चामोर्शी में निर्धार सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस समेल्लन में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, पालकमंत्री आर. आर. पाटिल, रांका के प्रदेश सचिव सुरेश सावकार पोरेड्डीवार, जिप अध्यक्ष भाग्यश्री आत्राम आदि उपस्थित थे. दोपहर देढ बजे सम्मेलन को शुरुवात हुई. सुनीत तटकरे, आर. आर. पाटिल के भाषण हुए. उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने भाषण संबोधन के अंतिम पड़ाव पर जय हिंद, जय महाराष्ट्र ऐसा कहकर भाषण समाप्त कर पवार मंच से निचे उतर रहे थे. इसी बिच लोगों में उपस्थित शोभा मस्की इस विदर्भवादी महिला ने जय विदर्भ, विदर्भ राज्य झालाच पाहिजे ऐसी घोषणाबाजी करते हुए अजित पवार की दिशा में चप्पल फेंकी. मात्र शोभा मस्की मंच से दूर बैठे होने के कारण चप्पल अजित पवार के ऊपर ना पहुंचकर लोगो के बीच गिरी.
इस घटना के चलते सभास्थल पर खलबली मच गई. पुलिस ने तत्काल शोभा मस्की को अपने कब्जे में लिया. मात्र यह सब मामला होने के बावजूद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. देरशाम तक शोभा मस्की की जांच शुरू थी.
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...
Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...
दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...
Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree
20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news





