Published On : Wed, Aug 13th, 2014

गडचिरोली : उपमुख्यमंत्री के समक्ष आदिवासियों ने लगाई घोषणाए

Advertisement


गडचिरोली

राज्य के उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता अजित पवार यह गडचिरोली में आने पर आज मंगलवार 12 अगस्त को सर्किट हाउस में आदिवासी युवक, युवतियों ने जोरदार घोषनाये की.

अजित पवार सर्किट हाउस में आने की जानकारी मिलते ही अनेक आदिवासी युवक, युवती वहा इकट्ठा हुए थे. उन्होंने सर्किट हाउस व बाहर पैसा आमच्या हक्काचा, नाही कुणाचा बापाचा, हम सब एक है ऐसा व आरक्षण संदर्भ में घोषणा करने के बाद उन्होंने अजित पवार से चर्चा की. आदिवासियों के आरक्षण में धनगर समाज का समावेश किसी भी परिस्थिति में न करे, ऐसी विनंती आदिवासी युवको ने की. इस पर आदिवासी समाज को लागु हुए आरक्षण अन्य किसी भी जाती के लोगों को दिया नहीं जायेगा, ऐसा आश्वासन राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दिया.

इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे, पालकमंत्री आर.आर. पाटिल भी उपस्थित थे. शिष्टमंडल में जिला परिषद सदस्य पद्माकर मानकर, बिरसा सेना के जिलाध्यक्ष रोशन मसराम, गुलाब मडावि, गंगाधर मडावी, रोहिणी मसराम तथा आदि हजारो युवक व युवतियां उपस्थित थे.

File pic

File pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.