Published On : Tue, Aug 5th, 2014

खामगांव : युती सरकार आई तो धनगरों को आरक्षण देंगे

Advertisement


भाजपा विधायक फुंडकर की घोषणा


खामगांव

dhangar samaj andolan khamgav
विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व नेता और भाजपा विधायक भाऊसाहेब फुंडकर ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह धनगर और धनगड शब्दों का अलग अर्थ लगाते हुए धनगर समाज को सुविधाओं से वंचित रख रही है. सरकार धनगर समुदाय के साथ अन्याय कर रही है. फुंडकर ने कहा कि अगर राज्य में युती की सरकार आती है तो पहला फैसला धनगर समुदाय को आरक्षण देने का ही लिया जाएगा.

आरक्षण की मांग को लेकर स्थानीय एसडीओ कार्यालय के सामने धनगर समाज ने 4 अगस्त को एक दिन का धरना दिया. समुदाय की मांग के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने आए फुंडकर ने कहा कि जिस तरह ओबीसी आरक्षण को छेड़े बगैर मराठा समुदाय को आरक्षण दिया गया है, ठीक उसी तरह आदिवासी समाज को मिल रहे आरक्षण से बिना कोई छेड़छाड़ किए धनगर समाज को भी आरक्षण दिया जाए.

फुंडकर ने धनगर समाज के आंदोलन को भाजपा की ओर से समर्थन भी घोषित किया. इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अधि. आकाश फुंडकर, शत्रुघ्न पाटिल, चंद्रशेखर पुरोहित, शरदचंद्र गायकी, संजय शिनगारे के अलावा शरद वसतकार, अशोक हटकर, शांताराम बोधे, प्रभाकर वरखेड़े सहित अनेक धनगर समाज के लोग उपस्थित थे.

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion #police #viral

नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion...

गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur #AnimalCruelty

गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur...

राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir #Congress #news #political

राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir...

बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews  #Butibori #Crime #LootCase #policeaction #news

बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews #Butibori #Crime #LootCase #policeaction...

हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews #vidarbhanews

हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10 #maharashtranews #updatednews #vidarbhanews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges