Published On : Tue, Aug 19th, 2014

खामगांव : मेहनताना मांगा तो छेड़छाड़ की, सिर फोड़ दिया

Advertisement


खामगांव

कपडे सिलाई का मेहनताना मांगना जैसे उसके लिए गुनाह बन गया. पीड़ित महिला जिससे पैसा मांगने गई थी उसने पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया, जबकि उसके पति ने पीड़ित महिला के साथ छेड़छाड़ की.

हुआ यों कि बालापुर फ़ैल इलाके में आज दोपहर को एक महिला ब्लाउज सिलाई का अपना मेहनताना मांगने श्रीमती वंदना पंजाबराव खंडारे के पास गईं थी. लेकिन पैसा देने की बजाय वंदना के पति पंजाबराव खंडारे ने उसके साथ छेड़छाड़ की और वंदना ने सिर पर पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया. शहर पोस्टे में पति-पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर प्रताड़ित किया
पति के अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर एक महिला को उसी के पति, सास और ससुर ने इतना प्रताड़ित किया कि उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी.
मामला अमरावती का है, मगर शिकायत शहर पोस्टे में दर्ज कराई गई है. फ्रेजरपुरा अमरावती निवासी श्रीमती निकिता नरेश पटेल (25) फ़िलहाल खामगांव के गोरक्षण रोड स्थित चौकसे लेआउट में रहती हैं. शिकायत में कहा गया है कि निकिता के पति नरेश के एक डॉक्टर महिला से अवैध संबंध हैं. इन संबंधों पर आपत्ति जताने पर उसके पति, सास नीलिमा पटेल और ससुर चंद्रशेखर पटेल ने शारीरिक और मानसिक रूप से उनकी प्रताड़ना की. इसके खिलाफ एक मामला अमरावती के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में भी दर्ज है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.