Published On : Sat, Jul 12th, 2014

खामगांव : पटवारी की उदासीनता से किसान और छात्र परेशान

Advertisement


जरुरी दस्तावेजों के लिए दलालों द्वारा लूट

खामगांव

यहां के ग्रामीण इलाकों के पटवारी मुख्यालय के बजाय तहसिल कार्यालय में बैठ रहे है जिससे किसानों और छात्रों को दस्तावेज हासिल करने में काफी परेशानीयों का सामना करना पड रहा है. किसानों और छात्रों का कहना है कि बुआई और स्कुल के नए सत्र में दस्तावेज के लिए पटवारी की जरुरत होती है इसलिए अभिलेख आधुनिकीकरण अभियान को बंद करके किसान और छात्रों को जरुरी दस्तावेज उपलब्ध कराया जाना चाहिए. परंतु इन जरुरी प्रमाणपत्र के लिए छात्रों को सेतु कार्यालय में दलालों को 200 से 300 रूपये वसूले जा रहे हैं.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम में व्यस्त पटवारी मुख्यालय की वजह तहसील कार्यालय में रहते है जिससे किसानों को जरुरी प्रमाणपत्र समय पर नहीं मिल पा रहे हैं. प्रशासन की उदासीनता ने किसान और विद्यार्थियों दोनों को परेशान कर रखा हैं.

किसानो और छात्रों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन द्वारा इस ओर हस्तक्षेप करते हुए पटवारी को अपने मुख्यकार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश देने चाहिए ऐसी मांग नागरिको की ओर से की जा रही है.

Advertisement
File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.