Published On : Thu, Jun 26th, 2014

खामगांव : घर में घुस डकैती को दिया अंजाम ; दो लोग हमले में गंभीर ज़ख़्मी

Advertisement


खामगांव

खेत में घर बनाकर रहनेवाले दो परीवार के घर मे घुस डकैती किए जाने की घटना से देऊळगांवराजा तहसील के गायगांव बु. में दहशत का वातावरण है. डकैतों ने परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला भी किया जिसमे दो लोग गंभिर रूप से घायल हो गए है. डकैतों के हाँथ 2 लाख 23 हज़ार का माल लगा. गौरतलब है की सुखदेव राठोड (40) अपने खेत में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है.

रात के वक्त जब सभी सोए थे डकैतों ने सुखदेव राठोड और उनकी पत्नी बेबीबाई राठोड़ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गहरी नींद में होने से उन्हें संभलने का मौक़ा ही नहिं मिला. डकैतों ने बेबीबाई राठोड़ के गले का मंगलसूत्र, नाक की नथ, मोबाइल और नगद साहित 41 हज़ार 800 का माल छीन फरार हों गए.

वहीँ उसी रात चिरवली तहसील की गुंजाला शिवाड़ क़े खेत में रहनेवाले पूर्व सैनिक शिवाजी इंग्ले के घऱ पर भि डाका ड़ाला. इंगले  परिवार के सदस्यों की पिटाई की और चाक़ू की नोक पर सोने के गहने और नगदी साहित 1 लाख 82 हज़ार के माल पर हाँथ साफ़ कर लिया.

सुखदेव राठोड और वसंतबाई इंग्ले गंभिर ज़ख़्मी हैं जिन्हे औरंगाबाद इलाज के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने अज्ञात डकैतों की खिलाफ मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.