खामगांव के पलसी (बु) ग्राम में अजीबोगरीब घटना
खामगांव
तहसील के पलसी (बु) ग्राम में सुबह घर में खाना पका रही महिला के गले से मंगलसूत्र और हाथ से चूड़ी पर किसी अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया. अचंभित कर देनेवाली इस घटना से गांव में खलबली मची हुई है. किसी को पता नहीं चल पाया कि चोरी कब और कैसे हुई.
13 जुलाई की सुबह 9 बजे सुनीता पानझाडे (30) अपने घर के किचन में खाना पका रहीं थी. इस बीच उनका सिर घूमने लगा. चक्कर आने लगा. वे किचन से बाहर आईं. उनकी चचेरी सास लीलाबाई पानझाडे उस समय वहीं थी. उन्होंने देखा कि सुनीता के सिर पर लाल रंग डला हुआ है.
जब सुनीता की हालत कुछ सुधरी तो उसकी नजर हाथ पर पड़ी. हाथ में पटले नहीं थे. गले से मंगलसूत्र भी गायब था. वह समझ ही नहीं पाई कि चोरी कब और कैसे हो गई. गांव में खलबली मचानेवाली इस 19 हजार के माल की चोरी की घटना की शिकायत खामगांव पुलिस ने दर्ज की है. पुलिस चोर को खोजने में लगी है.

representational Pic
मुंबई जलभराव पर मनसे का प्रदर्शन #mumbai #barish #mns #andolan #maharashtranews #newsupdate
रामरक्षा पाठ पर उद्धव को बच्चू कडू की शुभकामनाएं #nagpurnews #bachhukadu #ramraksha...
चंद्रपुर भाजपा विवाद पर मुनगंटीवार मौन #maharashtranews #bjp #sudhirmungantiwar #vivad #chandrapur
रामरक्षा पाठ पर उद्धव ठाकरे पर निशाना #nagpurnews #politicalnews #ramraksha #path #bawankule
हाईवे लूटकांड की गैंग गिरफ्तार #maharashtranews #crime #loot #highway #newsupdate #latestnews
हिंगणा पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर छापा #nagpurnews #crime #avaidh #daru...



