खापरखेड़ा
गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध में कुछ अनबन से आहत होकर लड़की बुधवार की रात ही घर से निकल गई और गुमथी में नहर में कूद कर खुदकुशी कर ली. वहां से शव बहते-बहते घोगली पहुंच गया और घोगली स्थित पेंच प्रकल्प की नहर में गुरुवार की शाम 4 बजे इस नाबालिग लड़की का शव मिला.
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई. इसी बीच नाबालिग की खोज करते-करते माता-पिता भी वहां पहुंच गए. शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया. पश्चात पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागपुर भेजा.
मृतका 16 वर्षीय लड़की का परिवार दो वर्ष पूर्व ही गुमथी गांव में रहने आया था. वहां के एक किसान ने अपनी खेती की देखभाल करने के लिए उन्हें खेत में रहने का आसरा दिया था. यहीं गांव के ही एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध बन गया था.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में कुछ तथ्य सामने आ सकते हैं.
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate
कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime
GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...
मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews
शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...
विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे...








