Published On : Wed, Jul 9th, 2014

कोरड़ी : स्मृतिनगर में बसस्टॉप अतिआवश्यक – नगर सेवक विलास तभाने

Advertisement


कोरड़ी

ग्राम पंचयत बोखरा, जिला नागपुर के अंतर्गत आने वाले स्मुतिनगर ,विद्यानगरी रामनाथ सिटी ,श्रीसाईं कृृपा हाऊसिंग सोसायटी के नागरिकों को बस के लिए एन एच 69 पर आना पड़ता है. इसके लिए एन एच ए आई ने स्मृतिनगर में रुकने के लिए बस स्टॉप बनाने की माँग नगर सेवक विलास तभाने ने की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एन एच ए आई मुख्य महामार्ग के निर्माणकार्य करते हुए क्रमबद्ध तरीके से करने तथा बस स्टैंड बनाने की योजना थी परन्तु ऐसा नहीं हो सका. स्मृति नगर ,परिसर में मॉर्डन स्कुल ,जिंगल बेल ,तुली इंटरनैशनल, सामाजिक कार्य महाविधालय आदि हैं वही बड़ी बड़ी फ्लैट स्कीम और उनके रहवासियों के लिए यहाँ बस की उत्तम सुविधा होना आवश्यक है. इतना ही नहीं यहाँ के रास्तो पर बड़े बड़े गढ्ढे होने से कभी भी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता. इन रास्तो को अतिशीघ्र सुधारने की माँग अपने निवेदन में नगरसेवक विलास तमाने ने की है.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.