Published On : Tue, Aug 25th, 2020

कोरोना : नागपुर में 52 की मौत,1071 नए मरीज,संक्रमितों की संख्या 22000

Advertisement

नागपुर। उपराजधानी में मंगलवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक रही। 24 घंटे में 52 मौत का नया रिकॉर्ड बना। साथ ही 1071 नए मरीज मिले। अब कुल संक्रमितों की संख्या 22000 के पार चली गई है। 1036 मरीज डिस्चार्ज हुए।

कुल 1071 पाॅजिटिव नमूनों में मेयो से 159, मेडिकल से 59, एम्स से 131, नीरी से 58, निजी लैब से 453 और एंटीजन से 211 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। पॉजिटिव मरीजों में 127 ग्रामीण, 942 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं।

नए 52 लोगों की मौत हुई है। जिनमें 4 ग्रामीण, 47 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं। इसके साथ मौत का कुल आंकडा 714 पर पहुंच गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.