Published On : Wed, Jul 9th, 2014

कोराडी : स्वामी रामकृष्ण मिशन की ओर से तेजस्वीनी स्कूल के विद्यार्थियों को गणवेश व पुस्तकें वितरित

Advertisement


कोराडी

g2
तेजस्विनी माध्यमिक विद्यालय महादुला में स्वामी रामकृष्ण मिशन, नागपुर संस्था द्वारा ज़रूरतमंद बच्चों को निःशुल्क गणवेश व पुस्तकों का विवरण स्कूल के कॉन्फरन्स हॉल में किया गया. इस कार्यक्रम में स्वामी रामकृष्ण मिशन के स्वामी तनिष्टानंद महाराज, उमेश चौबे, स्कूल के मुख्याध्यापक तेजस्विनी के.पी. ठोंबरे,स्कूल के पर्यवेक्षक मधुकरराव रेवतकर की प्रमुख उपस्थिती थी.

के.पी.ठोंबरे ने बताया की तेजस्विनी हायस्कूल महादुला व अश्विनी हायस्कूल बिना संगम इस स्कूल का 10 वी का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा है. स्कूल में विद्यार्थियों के अंकों को ध्यान में रखते हुए विविध विषय पर वादविवाद स्पर्धा, भाषण स्पर्धा, चित्रकला स्पर्धा, हस्ताक्षर स्पर्धा, गणित, विज्ञान, अंग्रेज़ी आदि विषयों पर स्पर्धा परिक्षा इत्यादी उपक्रम लिए जाते है. गरीब विद्यार्थीयों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते रहते है. इस दौरान स्वामी तनिष्टानंद महाराज ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कहा तथा स्वामी विवेकनन्द के चरित्र को भी पढ़ने के लिए कहा. यश प्राप्त ना हो फिर भी पढ़ते रहने की बात स्वामी तनिष्टानंद महाराज ने कही. स्वामी रामकृष्ण मठ, नागपुर में गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए लाने की बात उन्होंने कही. सामाजिक कार्यकर्ता मिलिंद गाडेकर ने बताया की तेजस्विनी विद्यालय ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को समर्थन करता है.

g3
कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका अरुणा वाटकर ने किया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में 5 वीं से 8 वीं कक्षा के विद्यार्थी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में सामजिक कार्यकर्ता दिलीप सावरकर भी उपस्थित थे. साथ ही स्कूल के शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता में सहकार्य किया. आभार प्रदर्शन प्रा दिनकर ठवले ने किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.