Published On : Mon, Jul 7th, 2014

कोंढाली क्षेत्र में तीन घटनाओं में दो मरे, दो घायल

Advertisement


कोंढाली

कोंढाली पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत आज 7 जुलाई को तीन अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु जहां सांप काटने से हुई, वहीं दूसरे ने जहर पीकर अपनी जान दे दी. तीसरी घटना में एक कार पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. नागपुर मेडिकल कॉलेज में दोनों का उपचार चल रहा है.

सांप ने डंसा
कोंढाली से 12 किलोमीटर दूर कचारी सावंगा में 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे के आसपास श्रीराम सखाराम मारबते अपनी पत्नी के साथ काम करने खेत में गया था. काम के दौरान ही श्रीराम को एक जहरीला सांप दिखाई दिया. श्रीराम ने सांप को लकड़ी से मार डाला और उसे मरा समझकर बाहर फेंकने के लिए जैसे ही उठाया, सांप ने उसे डंस लिया. श्रीराम के गश खाकर गिरते ही उसकी पत्नी ने शोर मचाते हुए उसे बैलगाड़ी में डाला और कचारी सावंगा के प्राथमिक रुग्णालय लेकर पहुंची, मगर श्रीराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. कोंढाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए नागपुर भेजा गया है.

जहर खाकर जान दे दी
दूसरी घटना में यहां से 20 किलोमीटर दूर ग्राम सातनवरी में 30 वर्षीय सुनील सुधाकर सालगांवकर ने अपने खेत में जहरीली दवा पीकर ख़ुदकुशी कर ली. आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है. सुनील के भाई देवीदास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

टाटा सुमो का चक्का फटा, पलटी
कोंढाली से 5 किलोमीटर दूर स्थित कलकुही क्षेत्र में कचारी सावंगा से कोंढाली आ रही एक टाटा सुमो क्र. एम. एच. 18 एल 811 पीछे का चक्का फूटने से पलट गई. इस दुर्घटना में गाड़ी में बैठे प्रवीण बबन मानमोडे (26) और दिनेश सुखदेव डोंगरे (26) गंभीर रूप से घायल हो गए. कचारी सावंगा निवासी दोनों युवकों को कोंढाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती किया गया. वहां से दोनों को नागपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.