कामठी
महंगाई के विरोध में कामठी युवक कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को तहसिल कार्यालय के सामने बढ़ी महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को आम लोगों को ठगने वाला बताया और केंद्र सरकार साथ ही स्थानीय विधायक के विरोध में जमकर नारेबाज़ी की. तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार संजय रामटेके को महंगाई के विरोध में निवेदन सौंपा गया. युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान कई सारे वादे किए और आम जनता को झूठे वादों के जाल में फसाया. पेट्रोल, डीज़ल, रेल और प्याज और खाद्य उत्पादों के दाम बढ़ाकर आम लोगों के साथ धोखा किया है.
जी.प. सदस्य नाना कुम्भाले, जी प सदस्या कुंदा आमघरे, जी प सदस्या सरिता रंगारी ने केंद्र सरकार के खिलाफ शाब्दिक निषेध किया. आंदोलन में बडी संख्या में युवक कांग्रेस क़े कार्यकर्ता शामिल हुए.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




