Published On : Tue, Sep 9th, 2014

काटोल : गो.उमप कनिष्ठ महाविद्यालय में आदर्श शिक्षकों का सत्कार

Advertisement


aadarsh purskar katol
काटोल (नागपुर) 

शिक्षक दिन की उपलक्ष पर काटोल के गो उमप कनिष्ठ महाविद्यालय में यह दिन बढे उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की और से शिक्षको का सत्कार कार्यक्रम भी आयोजित किया था. जिसमे चुनिंदा शिक्षको को आदर्श शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में अद्यक्ष रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश पोतदार उपस्थित थे. साथ ही उपाध्यक्ष विजय ठाकरे, प्राचार्य राजेंद्र बांगर, प्राध्यापक दिगंबर लांबट उपस्थित थे.

महाविद्यालय में विशेष कार्य करने के हेतु पर्यवेक्षक भीमराव काले, प्रा.विजय एनुरकर, प्रशांत अर्कड, शुभांगी पांडे, प्रकाश गवली इन सभी को आदर्श शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही, इस दिवस पर दुरदर्शन पर प्रसारित किये गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रश्नावली कार्यक्रम को भी विद्यार्थीयो को दिखाया गया. कार्यक्रम का संचलन रंजना पवार ने किया व आभार प्रदर्शन संदीप बोरकर ने किया. कार्यक्रम की सफलता के लिए हरिभाऊ गेडाम, प्रमोद महले, पंडित तायवाडे, अशोक रत्नपारखी ने विशेष परिश्रम किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.