कलमेश्वर
कलमेश्वर के नगर परिषद शाला में दसवीं की परीक्षा में पास हुए गुणवंत विद्यार्थियों का हाल ही में सत्कार किया गया.
कलमेश्वर न. प. शाला से 154 विद्यार्थियों ने जहां 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, वहीं 76 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में और 7 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए. तालुका से 4 विद्यार्थियों ने प्रावीण्यता के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की. इसमें आयुषी मधुसूदन मालेवार को 93.20 प्रतिशत, चेतना इंद्रसेन शिडामे को 90.60 प्रतिशत, आदेश लक्ष्मीकांत फसाटे को 90.20 प्रतिशत और अनिकेत किशोर पाटोले को 89.80 प्रतिशत अंक मिले. शाला का परीक्षाफल 93.31 प्रतिशत रहा. इसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.58 रहा, वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.51 रहा.
गुणवंत विद्यार्थियों के सत्कार समारोह में प्राचार्य आर. आर. हिवाले, पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम डांगोरे, अशोक देशमुख आदि सहित शिक्षक और कर्मचारी वर्ग उपस्थित था.
पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कार्यभार #nagpurnews #commissioner #newsupdate
नवी मुंबई में मूसलाधार बारिश की जोरदार एंट्री #maharashtranews #barish #navimumbai #newsupdate
पातूर में तीन दशक बाद रिकॉर्ड बारिश #maharashtranews #record #barish #mansoon #newsupdate
देर से बारिश, किसानों पर दोहरी मार #maharashtranews #kisan #barish #mansoon #newsupdate
नीट-टेट पेपर लीक पर छात्रों का आक्रोश #maharashtranews #neet #examleak #paperleak #exam...
पत्नी की लंबी उम्र हेतु वट पूजा #maharashtranews #vatpooja #vatsavitripuja #latestnews #newsupdate








