Published On : Thu, Aug 28th, 2014

काटोल : अब एसएमएस से की जा सकेंगी शिकायतें

Advertisement


नगर परिषद की अभिनव योजना शुरू होगी एक सितंबर से


काटोल

काटोल के नागरिक अब नगर परिषद से संबंधित कोई भी समस्या और शिकायतों को एसएमएस से दर्ज करवा सकेंगे. नगर परिषद पहली सितंबर से नागरिकों के लिए यह योजना शुरू कर रही है. काटोल नगर परिषद नागपुर जिले में इस तरह की सुविधा नागरिकों को देने वाली पहली नगर परिषद बन जाएगी.

कोड नंबर तय
नगर परिषद ने इस सेवा के लिए स्वास्थ्य, जलापूर्ति, विद्युत विभाग, निर्माण कार्य विभाग आदि विभागों के लिए अलग-अलग संकेतांक (कोड) जारी किए हैं. इसमें ‘के 1’ होगा स्वास्थ्य विभाग के लिए. उसी तरह ‘के 2’- विद्युत विभाग, ‘के 3’ -जलापूर्ति विभाग, ‘के 4’- निर्माण कार्य विभाग, ‘के 5’ – कर विभाग, ‘के 6’ – अग्निशमन विभाग, ‘के 7’ – घंटा गाड़ी के संबंध में और ‘के 8’ – अन्य सेवा.

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भागदौड़ नहीं, बस देना होगा एसएमएस शुल्क ही
एसएमएस करने के लिए सबसे पहले विभाग का कोड चुनना होगा. फिर स्पेस देकर अपनी शिकायत, शिकायत करने वाले का नाम, पता टाइप कर मोबाइल क्रमांक 9970001312 पर भेजना होगा. दर्ज शिकायत को हल करने की कालावधि उसके स्वरूप के हिसाब से तत्काल, 24 घंटे, 48 घंटे या विभिन्न समितियों की मंजूरी की कालावधि से तय होगी. अब नागरिकों को नगर परिषद तक भागदौड़ करने की जरूरत नहीं होगी. बस एसएमएस शुल्क देकर ही शिकायत की जा सकेगी.

ऐसे निराकरण होगा शिकायतों का
नगर परिषद ने यह एसएमएस सेवा पुणे की मे. डीएसएसवर्ल्ड प्रा. लि. कंपनी से ली है. हर विभाग के लिए दिए गए कोड के अनुसार शिकायत आते ही उसे संबंधित कोड वाले विभाग को भेज दिया जाएगा. इतना ही नहीं, शिकायत मिलने की सूचना और शिकायत का निराकरण होने की अवधि के बारे में भी शिकायतकर्ता को सूचना दी जाएगी. यह सूचना भी एसएमएस के माध्यम से ही मिलेगी. निर्धारित अवधि में काम नहीं होने पर यह एसएमएस मुख्याधिकारी के पास चला जाएगा. फिर वे इस पर ध्यान देंगे.

Advertisement

उपाध्यक्ष की अपील
नगर परिषद के उपाध्यक्ष धर्मराज शंकरराव शेरकर ने कहा कि एसएमएस से मिलने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा. उन्होंने नागरिकों से अपनी शिकायतें एसएमएस द्वारा भेजने की अपील की है.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
CJP–NALSAR विवाद: छात्रों के विरोध से BCI के फैसले तक...

CJP–NALSAR विवाद: छात्रों के विरोध से BCI के फैसले तक...

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges