कलमेश्वर

तहसील भाजपा किसान के नेतृत्व में आज दिनांक 17 जुलाई को दोपहर 1 बजे किसानों की विभिन्न समस्या को लेकर कलमेश्वर तहसीलदार को एक निवेदन दिया गया. इस निवेदन को नायब तहसीलदार सुनील तरुडकर द्वारा स्वीकार किया गया. इस निवेदन में कहा गया है कि किसानों की आर्थिक स्थिति डावाँडोल होने पर भी जिला मध्यवर्ती बैंकों द्वारा कर्ज ना दिए जाने से उन्हें साहूकारों की शरण में जाना पड़ा.
अब जबकि राज्य में आकाल के आसार है ऐसे में सुखा घोषित कर किसानों को उनके नुकसान की भरपाई करने और उनका संपूर्ण कर्ज माफ़ किये जाए ,पंप के बिल माफ़ कर उन्हें नियमित बिजली दी जाये , जलसंवर्धन के काम, पाणलोट क्षेत्र विकास योजना व् सिंचाई योजना शुरू करने, जलभराव की व्यवस्था करने, किसानों बीमा योजना को क्रियान्वित करने, किसानों के बच्चों की निःशुल्क पढ़ने की व्यवस्था करने, किसानों को रहने योग्य घर देने, ओलवृस्ती के शिकार किसानों की मदद करने आदि मांगों का इस निवेदन में समावेश है.
निवेदन देते समय किसान विकास आघड़ी के तहसील अध्यक्ष साहिबराव तिड़के, मनोहर राऊत, ईमेश्वर यावलकर, एडवोकेट लंकेश गजभिये, भुजंगराव मजेनकर , प्रमोद हत्ती, महिला आघाडी प्रमुखमीना तै तायबड़े, मनोहर काबले, सुधाकर कुहिते, अरविंद किरपाल, साहेब यावले, अनूप परिहार, मधुकर मानकर, दिलीप तिड़के, संगीत राव, विष्णु खडतकर, प्रशांत तिड़के, भीमराव इंग्ले, शालिक सातपुते, विनोद साढ़े , कृपणा जी गावंडे, आदि अनेक पदाधिकारी सम्मिलित थे.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
महिला को एमडी ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने की साजिश नाकाम...
एमआईडीसी में युवक की बेरहमी से हत्या #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate
सिर्फ एक धक्का... फिर चला चाकू #nagpurnews #crime #accusedarrested #murdernews
सेंट्रल बिल्डिंग पर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन #MaharashtraNews #NewsUpdate #LatestNews #Andolan
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY








