Published On : Wed, Sep 10th, 2014

कन्हान : 351 किलो बुंदी के एक लड्डू का महाभोग

Advertisement


महाभोग को पाने के लिए गणेशभक्तों की भीड़

ridhi sidhi data bhagwan
कन्हान

रिद्धि- सिद्धि दाता भगवान गणेश को अनंत चतुर्थी के अवसर पर गणेशभक्तों द्वारा 351 किलो बुंदी के एक लड्डू का महाभोग अर्पित किया. लगातार 11 वर्षों से कन्हान के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में गणेश भक्तों द्वारा विशाल महाभोग अर्पित किया जा रहा है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

श्री राधे-राधे सत्संग मंडल की सखियों द्वारा भजन कराने के पश्चात महाभोग का अभिषेक पूजन हुआ. कन्हान के पुलिस निरीक्षक माकोड़े ने महाभोग की विधिवत पूजा अर्चना की. इस अवसर पर कामठी के सुप्रसिद्ध संजय अग्रवाल, शिवरतन लखोटिया, वरिष्ठ नेता देवराव रडके, प्रेमरतन लखोटिया, राजेश शर्मा, सुरेश चावला आदि गणेशभक्त उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन श्री गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी जगमोहन कपूर ने अतिथियों का सत्कार किया.

नगर के आंबेडकर चौक से लड्डू महाभोग का वितरण किया गया इस अवसर पर मुर्ति का विसर्जन करने जा रहे भक्तों को गुलाल लगाकर उनका अभिनंदन किया गया. महाभोग को पाने गणेशभक्तों की भीड़ उमड़ आई थी. शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने में जगदीश पोद्दार, सुरेश अहिरकर, प्रकाश तिवारी, शैलेश झेंडे, उमाशंकर गुप्ता, चंदन सिंग ने अथक प्रयास किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.