Published On : Sun, Aug 17th, 2014

कन्हान ह्त्या मामले में तीन गिरफ्तार

Advertisement


Dead body ( Kanhan)
कन्हान

गत रात गोंड़ेगाव निवासी लक्ष्मण भाऊराव नेवारे (32) की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे धीरज गजबीए (40), सूरज मेश्राम (32) और भीमराव मेश्राम (26) का समावेश है. तीनो आरोपी भी गोंड़ेगाव निवासी हैं.

गौरतलब है की लक्ष्मण भाऊराव नेवारे की लाश वाघोली रोड के बाजू में स्थित एक कटे पेड़ के पास मिली थी. हत्यारों ने लक्ष्मण को बुरी तरह मारा था, उसका मुंह पिचका हुआ था और चेहरा इतना बिगाड़ दिया गया था कि पहचानना मुश्किल था लक्ष्मण के पेट और पीठ पर वार के कई निशान थे.

जानकारी के मुताबिक़ लक्ष्मण अपराधी प्रवृत्ति का युवक था और आरोपियों और लक्ष्मण के बीच कोयला चोरी को लेकर पुराना विवाद था. इसी पुरानी रंजिश के चलते ह्त्या किये जाने की बात सामने आ रही है.

मामले की जांच थानेदार शुभाष मकोड़े, पीएसआई ए. एच. चौरवार, डीबी सकॉट प्रमुख सनोदिया कर रहे हैं.

Advertisement

Dead body ( Kanhan)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.