भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यादवराव मखले को प्रज्ञावंत मोर्चे का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. मखले पिछले अनेक सालों से पार्टी में सक्रिय हैं. यवतमाल जिला भाजपाध्यक्ष राजेंद्र डांगे ने मखले की नियुक्ति की है. डांगे ने उम्मीद जताई कि मखले जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे. मखले की नियुक्ति पर पूर्व विधायक उत्तमराव इंगले, जिलाध्यक्ष डांगे, जिला सचिव रमेश चव्हाण, अधि. राजेश्वर रायेवार, विलास कवाने, संजय मुंडे, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय भंडारे, विजय आडे ने उनका अभिनंदन किया है.