Published On : Thu, Jun 5th, 2014

उमरखेड़ : फसल बीमा की राशि मिले, तो किसानों में उम्मीद जगे

Advertisement


यवतमाल जिला भाजपा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

उमरखेड़

urkhd
फसल बीमा की राशि किसानों के बैंक खातों में तुरंत जमा कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यवतमाल भाजपा जिला सचिव प्रा. हरीश पाचकोरे और अन्य पदाधिकारियों ने उमरखेड़ उपविभागीय अधिकारी की मार्फ़त राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को एक ज्ञापन भेजा है.

बीजों की कीमतें छूने लगीं आसमान
प्रा. पाचकोरे ने ज्ञापन में कहा है कि उपविभाग के किसानों ने आर्थिक रूप से जर्जर होने के बावजूद फसल बीमा निकाला था, लेकिन खरीफ का मौसम सिर पर आने के बाद भी अभी तक फसल बीमा की राशि किसानों के बैंक खातों में जमा नहीं की गई है. इतना ही नहीं, इस साल बीजों की कीमतें भी बहुत अधिक बढ़ गई हैं. इस स्थिति में किसानों के सामने यह यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है कि वे बोआई करें भी तो कैसे? ऐसे में अगर फसल बीमा की राशि किसानों को मिल जाए तो इससे उन्हें बड़ा दिलासा मिलेगा. किसान बोआई के लिए बीज, खाद आदि खरीद सकेंगे.

बायपास का काम तत्काल शुरू करें
प्रा. पाचकोरे ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आगे कहा है कि शहर से गुजरने वाले नागपुर-तुलजापुर हाइवे पर यातायात खूब बढ़ गया है. शहर तेजी से फ़ैल भी रहा है. ऐसी स्थिति में बायपास रोड का काम सरकार को तत्काल शुरू करना चाहिए.

शाम ढलते ही उगता देह व्यवसाय
अलावा इसके शहर के कॉटन मार्केट से सटे इलाके में शाम ढलते ही देह-व्यवसाय शुरू हो जाता है. इस पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत है. उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देते समय प्रा. पाचकोरे के साथ संजय भंडारे, सुनील टाक, गुलाब सूर्यवंशी, नामदेव ससाने सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.