Published On : Thu, Aug 21st, 2014

उमरखेड़ : चोर को छोड़ दे दी संन्यासी को फांसी

Advertisement


लाइनमैन ने गुस्से में काट दी दूसरे की बिजली


उमरखेड़

यहां से कुछ दूरी पर स्थित बिटरगांव खुर्द में बिजली विभाग ने ‘चोर को छोड़ संन्यासी को फांसी’ वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया. विभाग के लाइनमैन ने जिस पर बिजली बिल बकाया था उसका कनेक्शन काटने की बजाय दूसरे की बिजली काटकर उसके घर में अंधेरा कर दिया.

दरअसल, बिटरगांव खुर्द की सरस्वती नथू लोमटे (ग्राहक क्रमांक-386870002292) पर जून-जुलाई का 530 रुपए बिल बकाया था. लाइनमैन शेंडगे बिल के लिए उनके पास पहुंचे. सरस्वती लोमटे के सुपुत्र सुरेश के साथ उनकी बिल को लेकर कुछ बहस हो गई. बस, लाइनमैन ने आव देखा न ताव, पोल पर चढ़े और सारजाबाई योगाजी लोमटे की बिजली काटी और उमरखेड़ चले गए. गुस्से में शेंडगे यह भूल ही गए कि उन्हें सारजाबाई की नहीं, सरस्वतीबाई के घर की बिजली काटनी थी.

शेंडगे के गुस्से का शिकार सारजाबाई लोमटे के घर में बुधवार से अंधेरा छाया हुआ है, जबकि जिन पर बिल बकाया है वे उजाले में रह रहे हैं. सारजाबाई पर कोई बिल बकाया नहीं है. इस तरफ ध्यान देने की मांग की गई है.

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
File pic

File pic

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges