Published On : Mon, May 5th, 2014

उमरखेड़ : कुरली के घरकुल घोटाले की जांच होगी

Advertisement


आदेश जारी, बिल निकालने वाले अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा

उमरखेड़

यवतमाल जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कुरली स्थित रमाई आवास घरकुल घोटाला की जांच के आदेश दे दिए हैं. इस मामले में बिल निकालने वाले अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है. हालांकि इस प्रकरण की जांच जिला और पंचायत समिति उमरखेड़ के प्रशासकीय स्तर पर कराने की मांग की जा रही है. इस मामले के खुलासे के बाद ढानकी, निंगपुर और दराटी जि.प. विभाग में किए गए सभी कामों को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है.

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उमरखेड़ पंचायत समिति के अंतर्गत पिछले दो-तीन सालों में जंगल क्षेत्र में अधिकांश लाभार्थियों को मुख्य धारा में लाने के लिए विशेष पैकेज देकर उनके विकास का प्रयास किया गया है. इस इलाके में घरकुल, पगडण्डी, सीमेंट की सड़कें, मिट्टी के बांध और सिंचाई क़े लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की गई है. इसमें विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार भी किया गया है. अनेक मामलों के खुलासे के बाद संबंधित लोगों से बिल की वसूली भी की गई है. कुछ कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया है. मगर बिना कोई काम किए रकम हड़पने का मामला उमरखेड़ तालुका के पंचायत समिति गट विकास अधिकारी के ध्यान में पहली बार आया. ऐसे में सवाल यह है कि ग्राम कुरली के घरकुल प्रकरण में काम प्रगति पर दिखाकर पहले बिल और दूसरे मांग बिल की सिफारिश किसने की थी ? यह सब क्यों किया गया ? इन सारे सवालों के जवाब तभी मिल सकते हैँ जब इसकी गहराईं से जांच हो.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur #crimenews #latestnews

सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur...

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews  #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

परिणय फुके का कांग्रेस पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews #vidarbha

परिणय फुके का कांग्रेस पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews #vidarbha

ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस की थंडर स्ट्राइक #vidarbhanews #nagpur #crimenews #nagpurnews

ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस की थंडर स्ट्राइक #vidarbhanews #nagpur #crimenews #nagpurnews

पोस्टमार्टम कक्ष में भरा पानी, व्यवस्था पर सवाल #maharashtranews #jalgoan #maharashtra #newsupdate

पोस्टमार्टम कक्ष में भरा पानी, व्यवस्था पर सवाल #maharashtranews #jalgoan #maharashtra #newsupdate

बारिश से नाले का पानी घरों में घुसा #vidarbhanews  #amravati #newsupdate #maharashtra #vidarbha

बारिश से नाले का पानी घरों में घुसा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges