उमरखेड़
एक तरफ कुदरत की बेरुखी से किसान परेशान हैं तो दूसरी ओर शहर और परिसर के कृषि दुकानदार बोगस बीज धड़ल्ले से बेच रहे हैं. ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे ये बीज कृषि विभाग से मान्यताप्राप्त भी नहीं है. अखिल भारतीय छावा मराठा युवा संगठन ने तालुका कृषि विभाग से किसानों को इससे बचाने की मांग की है.
मध्य प्रदेश से आ रहे बोगस बीज
बारिश के विलंब से आने से जहां किसानों की बुआई में भी भारी विलंब हुआ है. वहीं, मध्य प्रदेश से आ रहे बोगस बीज धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं. ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में कृषि दुकानदार पहले से ही संकट में फंसे किसानों को लूटने में लगे हैं. पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद दोबारा बुआई के लिए बीज खरीदी हेतु किसानों ने बाजार में भीड़ लगा दी थी. किसानों ने दुकानदारों पर भरोसा कर ऊंचे दाम पर बीजों की खरीदी की.
बोगस बीज बेचने वालों के हौसले बुलंद
बताया जाता है कि बाजार में बोगस बीज बेचने की जानकारी कृषि विभाग को होने के बावजूद एक भी दुकानों की जांच-पड़ताल नहीं की है. इससे बोगस बीज बेचने वाले दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं. संगठन ने बोगस बीज बेचने वाले दुकानदारों का पर्दाफाश करने की मांग की है.

Representational pic
एनआईटी कार्यालय में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप
भिवंडी में खेत की जमीन पर कब्जे का आरोप
मुंबई आंदोलन पर जरांगे पाटील का बड़ा ऐलान.. #Jarange #MarathaReservation #MumbaiProtest #News
Ratnagiri: लोटे MIDC की बदहाल सड़कों पर पहुंचे Aaditya Thackeray #MaharashtraNews
Mohan Bhagwat के America दौरे पर Sanjay Raut का बड़ा बयान! #SanjayRaut...
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...




