Published On : Wed, May 28th, 2014

उमरखेड़ : एस. टी. कामगारों ने किया प्रदर्शन

Advertisement


प्रलंबित मांगों को पूर्ण करने की मांग


उमरखेड़

Bus Depo
एस. टी. कामगारों की प्रलंबित मांगों के समर्थन में उमरखेड़ डिपो एस. टी. कामगार संघटना के तत्वावधान में 27 मई को डिपो परिसर में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के बाद संघटना की ओर से विधायक विजयराव खडसे को ज्ञापन देकर उनसे इन मांगों को विधानसभा में उठाने की अपील की गई.

एस. टी. कामगारों की विभिन्न मांगें बरसों से राज्य सरकार के पास प्रलंबित हैं. इन मांगों में कामगार करार के बकाए का भुगतान किया जाए, 10 फीसदी महंगाई भत्ता लागू किया जाए, कामगारों को दी गई नियमबाह्य सजा तुरंत रद्द की जाए, करार में मान्य मुद्दों को तत्काल लागू किया जाए, सरकार की तरफ बकाया 1840 करोड़ रुपया नगद एस. टी. महामंडल को दिया जाए, एस. टी. महामंडल को सक्षम बनाने के लिए उसे नगद अनुदान दिया जाए और अवैध यात्री यातायात बंद किया जाए. मांगें पूर्ण नहीं होने पर 4 जून से आजाद मैदान मुंबई में धारना-आंदोलन करने की चेतावनी भी इस अवसर पर दी गई.

प्रदर्शन में एस. टी. कामगार संघटना उमरखेड़ डिपो के अध्यक्ष शेषराव इंगले, सचिव दत्तराव उगले, कोषाध्यक्ष अशोक कटुके, डी. डी. नंदनवार, माधव साधनवार, लक्ष्मण भस्मे, ए. पी. पांडे, शफादुल्ला खान, मो. इकबाल, शरद टोमके, सुभाष देवसरकर सहित अनेक कामगार उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.