उमरखेड़

शहर से कुछ दूरी पर स्थित एमआईडीसी परिसर की साई एग्रो इंडस्ट्रीज नामक फैक्टरी में लगी भीषण आग में लाखों रुपयों का नुकसान हो गया. बताया जाता है कि चने का भूसा लेकर आए वाहन क़े कारण ही आग लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. खबर लिखे जाने तक आग पर नियंत्रण पाने क़ी कोशिश जारी थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 2 बजे एक छोटा ट्रक क्र. एम. एच. 27 – 7815 चने का भूसा लेकर आया था. भूसा और कड़बा ऱखा होने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही थी, जिससे गाड़ी का चक्का एक ही जगह पर घिस रहा था. इसी से निकली चिंगारी से भूसे ने आग पकड़ ली औऱ देखते ही देखते गाड़ी जलकर खाक हो गई. भूसे के ढेर ने भी आग पकङ ली. आग पर काबू पाने के लिए उमरखेड़, पुसद, हदगांव और महागांव से दमकलें बुलाईं गईं. कई घंटे बाद भीे आग पर काबू नहीं पाया जा सका था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ पहुंच गई. बताया जाता है कि इस फैक्टरी में इससे पहले भी दो दफा आग लग चुक़ी है.
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra








