Published On : Thu, Apr 24th, 2014

आरमोरी : दुपहिया को ट्रक ने मारी टक्कर

Advertisement

दो लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत

आरमोरी से नागपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने यहां एक दुपहिया को जोरदार टक्कर मारने से हुई दुर्घटना में दुपहिया सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उक्त दुर्घटना गत 23 अप्रैल को 11:30 बजे के दौरान आरमोरी के नए बस स्थानक के सामने हुई. मृतक में चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी तहसील के आवलगांव निवासी गोवर्धन बावणे (30) व गोंदिया जिले के अर्जुनी मोर तहसील के वड़ेगांव निवासी टिकाराम डुकरु घुघुसकर हैं.

अधिक जानकारी के अनुसार गोवर्धन बावणे अपने एम.एच. 35 क्यू 4585 क्र. की दुपहिया से विवाह समारोह में वाडेगांव से आरमोरी की ओर आ रहे थे. इस दौरान टीकाराम घुघुसकर भी दुपहिया पर सवार थे. इन दोनों को आरमोरी में नए बस स्थानक के सामने आगे से तेज रफ़्तार से नागपुर की ओर जानेवाले जे.एस. ट्रान्सपोर्ट कॉर्पोरेशन के एम.एच. 40 वाय 9027 क्र. के ट्रक ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मारी. इस दुर्घटना में दुपहिया सवार गोवर्धन बावणे व टिकाराम घुघूसकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना के पश्चात बिहार राज्य के जहानबाद जिले के नुआवा गांव के निवासी ट्रक चालक श्यामकुमार सरयू ठाकुर (26) ने आरमोरी पुलिस थाने में जाकर खुद को पुलिस के हवाले करते हुए घटना की जानकारी दी. उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल पर घायल दोनों युवकों को अस्पताल लाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हे म्रयत घोषित किया. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. आगे की जांच आरमोरी पुलिस कर रही है.

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.