Published On : Wed, Jul 23rd, 2014

आरमोरी : अभियंता बंसोड़ को निलंबित करने की मांग

Advertisement


लघु बांध निर्माण में शासन को लाखों का चुना लगाने का आरोप

आरमोरी

laghu bandh
खेतों में पानी की व्यवस्था करने के लिए शासन द्वारा सन 2009- 10 इस समय सीमा में कोजबी-करपडा परिसर में निर्माणकार्य करने के लिए निधि मंजूर की गई थी परन्तु काम की शुरुआत तो की गई पर काम को आधा -अधूरा छोड़ कर उसे कागजों पर पूरा बता कर सरकार को लाखों का चूना लगा दिया गया.

उलेखनीय है की इस लघु परियोजना से किसानों को अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ. इस संदर्भ में जिला परिषद सदस्या लक्ष्मी मने ने किसानों की भावना का सम्मान करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी संपदा मेहता के पास इस मामले की जाँच करने की मांग की है.

इस प्रकरण में गंभीर रूप से कार्यवाही करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी संपदा महता ने तत्काल निर्माणका की जाँच के आदेश दिए और आज ही सिंचाई अभियंता गडचिरोली , उपविभागीय अधिकारी सोयमवाड़सा ने लघु बांध के काम काज की जाँच की. इस समय जिला परिषद सदस्या लक्ष्मी मने भी प्रमुख रूप से उपस्थित थी. इस समय ध्यान देने योग्य बात यह है की किसानों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य एवं व्यतिगत लाभ से बनाये गए इस लघु बांध से किसानों को रत्ती भर भी लाभ नहीं पहुँचा है और तो और बांध के फाटक गायब हे, उसके आसपास की जमीन की मिट्टी से किसानों को और अधिक नुकसान हो रहा है, जिस बोर्ड पर लघुबंध का नाम लिखा था वह ढूढ़ने से भी नहीं मिल रहा है, और इस खस्ता हाल लघु बांध के निर्माण में लाखो रुपयों का चुना लगाया गया है.

Advertisement

शाखा अभियंता बन्सोड जो खुद किसान भी है इन्होंने अधिकारीयों की साठगांठ से खुद की सुविधा एवं व्यतिगत लाभ के लिये मूलभूत परियोजना को तोड़मरोड़ कर प्रशसन को लाखों रुपये का चूना लगाया. अधूरे निर्माणकार्य के चलते किसानो को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है जिससे उनकी भावनाओ को ठेस पहुंचाइ गई है तथा इससे किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई बंसोड़ के वेतन से किये जाने की माँग जिला परिषद सदस्या मने , कल्पना तिजारे , ननु चौधरी , सचिन महाजन, प्रमोद राहते ,सरपंच विनोद मानकर, प्रकाश बनकर आदि ने किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.