Published On : Wed, May 21st, 2014

आमगांव : राज्य के 138 गांवों में होगी नगर पंचायतें

Advertisement


आमगांव सहित गोंदिया जिले के 6 तालुका मुख्यालय शामिल


प्रशासकों की चुनाव-पूर्व गतिविधियां प्रारंभ


आमगांव

आगामी जून माह में राज्य की 138 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायतों का दर्जा मिल जाएगा. इसमें गोंदिया जिले के 6 तालुका मुख्यालयों का समावेश किया गया है. इन तालुकों में आमगांव, गोरेगांव, देवरी, सालेकसा, सड़क अर्जुनी और अर्जुनी मोरगांव शामिल हैं. इन तालुका मुख्यालयों में अब ग्राम पंचायतों से नगर पंचायतों का सफर शुरू होनेवाला है. इसे लेकर नागरिकों में उत्साह का माहौल है. इन तालुकों की नगर पंचायतों में चुनाव-पूर्व गतिविधियां तेज हो गई हैं. आमगांव नगर पंचायत में आमगांव के अलावा जो तीन गांव शामिल किए जाने हैं उनमें रिसामा, वनगांव और कुंभारटोली शामिल हैं.

सुझाव मांगे
राज्य की 138 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायतों का दर्जा देने के संबंध में विधानमंडल के शीतकालीन अधिवेशन में सरकार द्वारा लिए गए फैसले के संबंध में 3 मार्च 2014 को नगर विकास विभाग ने प्रारूप अधिसूचना जारी कर दी है. इस संबंध में नागरिकों से सुझाव मांगें गए हैं. अलावा इसके ग्राम पंचायतों का वर्तमान क्षेत्र, गांव से नगर में रूपांतरित होने वाले क्षेत्र और तालुका मुख्यालय होने के कारण परिवर्तित होने वाले क्षेत्र की आबादी, भौगोलिक क्षेत्र, नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले गांवों की संख्या, नगर पंचायत का संभावित नक्शा और ग्राम पंचायतों का अभिप्राय भी मांगा गया है.

अभिप्राय भेजा
अधिसूचना के मुताबिक ग्राम पंचायतों को 6 जून तक सारी जानकारियां सरकार को भेजनी होगी। जिलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और तहसीलदार को इस मामले पर नजर रखने को कहा गया है. गोंदिया जिले के अनेक गांवों की नगर पंचायतों ने अपना अभिप्राय भेज भी दिया है.

File Pic

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.