Published On : Mon, May 5th, 2014

आमगांव : टिप्पर ने मारी टक्कर, किसान की मौत

Advertisement


साइकिल सवार गंभीर ज़ख्मी

आमगांव

acident of farmer
तालुका के गोरठा में गोंदिया-आमगांव मुख्य मार्ग से अपने खेत पर जा रहे किसान को टिप्परने टक्कर मार दी. इस घटना में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वही मुख्य मार्ग से साइकिल से जा रहे एक अन्य व्यक्ति को भी उसी टिप्पर ने टक्कर मार दी, इसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से ज़खमी हुआ है.

आमगांव से पांच किमी क़ी दूरीपर गोंदिया-आमगांव मार्ग के गोरठा में गोंदिया से आमगांव के तरफ जा रहे सर्पराज ट्रेडर्स का तेज रफ्तार टिप्पर क्रमांक एम.एच 31 के 5051, जिसमें मिट्टी भरा था, किसान यशवंतराव मेंढे (50) को टक्कर मार दी, जिससे किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वही साइकिल से मुख्य मार्ग से जा रहे खिंडगीपार निवासी भोगराज ठाकरे (45) को भी इसी टिप्पर ने टक्कर मारी. घटना में साइकिल भोगराज गंभीर जख्मी हुआ है. भोगराज को गोंदिया के अस्पताल में दाखिल किया गया है.

दुर्घटना होते ही टिप्पर चालक फरार हो गया.
accident of farmer 2

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.