Published On : Fri, Apr 25th, 2014

अहेरी: आलापल्ली में निराधार सम्मलेन सफलतापूर्वक संपन्न

Advertisement


अहेरी

अहेरी तालुका कॉंग्रेस की ओर से आलापल्ली के टेकड़ी कॉलोनी में २५ अप्रैल २०१४ को आयोजित निराधार सम्मलेन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस सम्मलेन का आलापल्ली, नागपल्ली और मोडुमोडगू के नागरिकों ने इस सम्मलेन का लाभ उठाया.
aheri 1

कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में तालुका अध्यक्ष महबूब अली और अतिथि के तौर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य शीला चौधरी, पूर्व युका महासचिव व्यंकटेश चिलनकार, डॉ. तमजीत, कॉंग्रेस् कार्यकर्ता सलीम शेख, अर्जुन कांबले व पप्पू शेख उपस्थित थे.
इस वक्त 47 निराधार वृद्ध महिला पुरुष, विधवा, अपंग व निराधार बालकों को तालुका कॉंग्रेस की ओर से निराधार योजना की अर्ज़ी और पात्र लाभार्थियों के छायाचित्र मुफ्त उपलब्ध करवा कर दिए गए.
इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने शिक्षा पत्रिका, घरकुल और पिने के पानी की समस्याओं के बारे में बात की , युवकों ने क़र्ज़ के बारे में पूछताछ की. तालुकाध्यक्ष महबूब अली ने हर व्यक्ति की समस्या को सुना और चर्चा की. लोगों की समस्याओं को लेकर संवर्ग विकास अधिकारी सत्यनारायन चारि से मुलाक़ात कर चर्चा करने का निर्णय लिया गया.
महबूब अली ने लोगों को आश्वासन दिया की जिला परिषद अध्यक्षा भाग्यश्री आत्राम से मुलाक़ात कर आलापल्ली के टेकड़ी कॉलोनी में हैंडपंप को मंजूरी दिलाई जायेगी.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

aheri-2

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.