अमरावती
अमरावती के राजापेठ उड्डान पुल के संबंध में कल 3 जून को राज्य के नगर विकास मंत्री के कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है. मुंबई में होने वाली इस बैठक में मनपा आयुक्त अरुण डोंगरे, उपमहापौर नंदकिशोर वऱ्हाडे, शहर अभियंता मेश्राम, नगर सचिव मदन तांबेकर और शाखा अभियंता मंगेश कडु उपस्थित रहेंगे.
स्थानीय विधायक रवि राणा के प्रयासों से यह बैठक हो रही है. राणा ने बताया कि पिछले कई सालों से राजापेठ उड्डान पुल के लिए रेलवे ने एक पैसा भी नहीं दिया है, जिसके चलते पुल का काम रुका पडा है. विधायक राणा की मांग पर राज्य सरकार ने मनपा को दस करोड़ की निधि दे दी, मगर रेलवे ने एक पैसा भी नहीं दिया. पिछले छह माह से दस करोड़ रुपया मनपा के पास पड़ा हुआ है. रेल प्रशासन की उदासीनता के कारण ही आज पुल की लागत 43 करोड़ रुपए से बढ़कर 53 करोड़ रुपए हो चुकी है.
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...




