अमरावती
राजापेठ पुलिस ने बुधवार की आधी रात के बाद चेकिंग के दौरान एक टाटा एस वाहन से मशहूर कंपनियों के 78 मोबाइल फोन जब्त किए. इन मोबाइल की कीमत तीन लाख रुपए बताई जाती है. पुलिस ने इस मामले में ठाकरे नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
चेकिंग थानेदार एस. एस. भगत के नेतृत्व में चल रही थी. राजापेठ चौक पर पुलिस ने एक टाटा एस वाहन को रोका तो उसमें माइक्रोमैक्स और कार्बन कंपनी के 78 मोबाइल निकले. वाहन चालक ठाकरे से पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. उसने केवल इतना बताया कि ये मोबाइल मूर्तिजापुर से नागपुर ले जाए जा रहे थे. सारे फोन जब्त कर लिए गए. इस बीच पुलिस ने मोबाइल कंपनियों से संपर्क कर फोन के असली, नकली होने के संबंध में जानकारी हासिल की.

Representational pic
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...



