मनसे में शामिल होने की खबरों का खंडन किया
अमरावती

अलग राह पर चलने की कोशिश
उल्लेखनीय है कि डॉ. चौधरी ने अमरावती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांगा है. लेकिन भाजपा द्वारा पूर्व पालकमंत्री सुनील देशमुख को टिकट देने संबंधी खबरें आने के बाद अन्य दावेदारों के नाम अपने आप पीछे छूट गए हैं. समझा जाता है कि वे एक अलग राह पर चलने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच मनसे कार्यकर्ताओं की मार्फ़त यह चर्चा चलाई गई है कि डॉ. चौधरी मनसेवासी होने की तैयारी कर रहे हैं.
छिड़ा जिक्र, उडी खबर
24 अगस्त को मनसे मुखिया राज ठाकरे की उपस्थिति में नागपुर में इच्छुक लोगों के साक्षात्कार लिए गए. वहीं पर अमरावती जिले के मनसे के पदाधिकारियों ने डॉ. अविनाश चौधरी का जिक्र छेड़ दिया. इस पर एक अखबार में खबर छप गई कि डॉ. चौधरी के नाम को हरी झंडी दे दी गई है. और एक बार फिर डॉ. चौधरी और मनसे को लेकर खबरें उड़ने लगीं.
अन्य पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं
पूछने पर डॉ. अविनाश चौधरी ने उनके मनसे में शामिल होने की खबरों को निराधार और गलत बताया. डॉ. चौधरी ने कहा, वे हाल में नागपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आए हैं. उन्हें टिकट के लिए आश्वस्त किया गया है. इसलिए उनके किसी अन्य पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं उठता. हालांकि उन्होंने साफ किया कि पिछले दिनों उनसे मनसे के पदाधिकारियों ने टिकट के बारे में पूछा था, मगर उन्होंने विनम्रता से मना कर दिया था.
क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के दो मामले सुलझाए ...#news #crimenews #latestnews...
क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews #crime #accusedarrest #latestnews
मोदी सरकार के दावों पर सवाल.. #maharashtranews #modi #latestnews #vaibhavnaik #sindhudurg
कार का शीशा तोड़ने वाला चोर गिरफ्त्तार.. #nagpurnews #crime #accused #latestnews
नितिन तिवारी का शिवसेना में प्रवेश.. #nagpurnews #politicsnews #shivsena #nitintiwari
एफडीए टीम की अफवाह, बाजार बंद ...#latestnews #news #maharashtranews #vidarbha







