Published On : Sat, Aug 23rd, 2014

अमरावती : बायोमेट्रिक मशीन लगाने वाले ठेकेदार पर मामला दर्ज होगा

Advertisement


जिप सभा में अध्यक्ष का आदेश, लगाते ही बंद पड़ी मशीनें


अमरावती

मेलघाट की जिला परिषद स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी के लिए लगाई गई बायोमेट्रिक मशीन बंद पड़ गई है. इसके लिए संबंधित ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने का आदेश जिला परिषद अध्यक्ष ने दिया है.

जिला परिषद के सभागृह में शुक्रवार को हुई स्थायी समिति की सभा में सर्वप्रथम मेलघाट की जिला परिषद स्कूलों में लगाई गई बायोमेट्रिक मशीन का मुद्दा उठाया गया. शिक्षकों और विद्यार्थियों की उचित हाजिरी लगाने के उद्देश्य से ही यह मशीन लगाई गई थी. इसका ठेका एक कंपनी को दिया गया था. लेकिन ठेकेदार द्वारा दोषपूर्ण काम करने के कारण अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सका. अनेक स्थानों पर मशीन बिगड़ गई और बंद पड़ गई. यह मुद्दा पिछली सभा में भी उठा था. उस वक्त प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि वह ठेकेदार से ठीक से काम करवा लेगा, मगर ऐसा कुछ हुआ नहीं. इसलिए शुक्रवार की सभा में यही मुद्दा फिर से उठा और प्रशासन ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन सदस्यों को दिया. इसी बीच, अध्यक्ष सुरेखा ठाकरे ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराने का आदेश प्रशासन को दे दिया.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Jila parishad Amravati

Representational pic

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews  #amravati #newsupdate #maharashtra  #vidarbha

अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra #vidarbha

एयरलाइन में नौकरी का झांसा देकर ₹3.26 लाख की ऑनलाइन ठगी! #NagpurNews #CyberCrime  #JobScam #news

एयरलाइन में नौकरी का झांसा देकर ₹3.26 लाख की ऑनलाइन ठगी! #NagpurNews...

सोलापुर में बंधित बहुजन आघाड़ी का प्रदर्शन #maharashtranews #solapur #newsupdate #maharashtra #news

सोलापुर में बंधित बहुजन आघाड़ी का प्रदर्शन #maharashtranews #solapur #newsupdate #maharashtra #news

नागपुर सेंट्रल जेल में बड़ा खुलासा! #NagpurNews #CentralJail #Drug #Charas #NDPS #CrimeNews #news

नागपुर सेंट्रल जेल में बड़ा खुलासा! #NagpurNews #CentralJail #Drug #Charas #NDPS #CrimeNews...

पुराने कसारा घाट में भूस्खलन का खतरा बढ़ा #maharashtranews #nashik #maharashtra #updatenews #news

पुराने कसारा घाट में भूस्खलन का खतरा बढ़ा #maharashtranews #nashik #maharashtra #updatenews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges