Published On : Tue, Aug 12th, 2014

अमरावती : बबुल का पेड़ बना दुर्घटना का कारण !

Advertisement


कटे पेड़ से टकराई एसटी, दो जख्मी

सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग की लापरवाही

अमरावती

Babul Tree
चांदुरबाजार तालुका के रिद्धपुर से कोलविहीर समीप रविवार रात 8:30 बजे के करीब कटे हुए बबुल के पेड़ से एसटी बस टकराने की घटना घटी. इस घटना में दो यात्री जख्मी हुए. इस घटना का जिम्मेदार सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग को बताया जा रहा है.

अधिक जानकारी के अनुसार रिद्धपुर से 2 किमी दुरी पर कुछ दिन पहले तूफानी बारिश की वजह से एक बड़ा बबुल का पेड़ गिर गया था. सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग ने पेड़ की टहलिया काट ली लेकिन जड़ वही रख दी. मोर्शी डेपो की बस क्र. एमएच 40/ 8138 चांदुरबाजार से मोर्शी के तरफ जाते दौरान विरुद्ध दिशा से आनेवाली ट्रक की लाईट के प्रकाश की वजह से यह पेड़ की जड़ बस चालक को दिखाई नहीं पड़ी इस वजह से आनेवाले ट्रक को साईड देते समय यह जड़ वाहक साइड में घुसकर एसटी को घिसते हुए गई. इसमें दो यात्री घायल हुए है. इस घटना की जानकारी चांदुर बाजार आगार व्यवस्थापक को मिलते ही व्यवस्थापक घटनास्थल पर अपने साथियों के साथ पहुंचे तथा जख्मियों को जिला रूग्णालय में दाखिल किया.

Advertisement

गौरतलब है कि बार-बार नागरिकों की शिकायत मिलने के बावजूद भी सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग ने इस कटे हुए पेड़ को नजर अंदाज किया. इस सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग की लापरवाही की वजह से यह दुर्घटना घटी है ऐसा कहा जा रहा है.

ST bus Accident at amravti

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.