Published On : Mon, Aug 11th, 2014

अमरावती : पुलिस क्रीड़ा स्पर्धा में बोगले व काले बने सर्वोत्कृष्ट खिलाडी

Advertisement


पुलिस आयुक्तालय रहा सर्वसामान्य विजेता

अमरावती

police krida spardha Amravati
पुलिस आयुक्तालय द्वारा आयोजित शहर पुलिस क्रीड़ा स्पर्धा रविवार को संपन्न हुई. इस स्पर्धा में पुलिस आयुक्तालय जहां सर्वसामान्य विजेता रहा, वहीं पुलिस आयुक्तालय के कर्मचारी प्रदीप बोलगे व गाड़गेनगर की पीएसआई सुनीता काले सर्वोत्कृष्ट खिलाडी बने.

क्रीड़ा स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य संरक्षक संजीव गौड़ और पुलिस आयुक्त डॉ. सुरेशकुमार मेकला उपस्थित थे. इस स्पर्धा में फ्रेजरपुरा, मुख्यालय, गाडगे नगर व राजापेठ क्षेत्र की टीमें शामिल थीं. 47 प्रकार के खेलों में 131 पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों ने हिस्सा लिया. सभी ने बढ़-चढ़कर अपने गुणों का प्रदर्शन किया. इस स्पर्धा में सर्वाधिक गुण प्राप्त कर पुलिस आयुक्तालय ने सर्वसामन्य विजेता पद हथिया लिया. वहीं प्रदीप बोगले व पीएसआई सुनीता काले उत्कृष्ट खिलाडी बने. विजयी टीमों तथा खिलाडियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान विभिन्न टीमों के खिलाडियों ने अतिथियों को सलामी दी. पुरस्कार वितरण समारोह का प्रास्ताविक भाषण पुलिस आयुक्त सुरेश कुमार मेकला ने किया, जबकि संचालन पीएसआई थोरात तथा आभार प्रदर्शन उपायुक्त संजय लाटकर ने किया.

police krida spardha Amravati
रस्सीखेंच में नागरिकों ने पुलिस कर्मियों को हराया

क्रीड़ा स्पर्धा के अवसर पर अमरावती के नागरिकों व पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों में रस्सीखेंच स्पर्धा हुई, जिसमें नागरिकों की टीम ने पुलिस की टीम को हराकर विजय हासिल की.

Advertisement

संगीत कुर्सी में सुरेखा लुंगारे प्रथम
महिला नागरिकों व महिला पुलिस कर्मचारियों के लिए आयोजित संगीत कुर्सी स्पर्धा में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेखा लुंगारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. विजयी स्पर्धकों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए.

police krida spardha Amravati

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.