Published On : Thu, Jun 19th, 2014

अमरावती : दस दिन में पैसा वापस करो, वरना एफआईआर

Advertisement


अमरावती के रायसोनी बैंक के संबंध में फैसला


विधायक रवि राणा की पहल पर हुई बैठक


अमरावती 

rana
रायसोनी बैंक के खातेदारों का पैसा दस दिनों के भीतर वापस करने की कार्रवाई डीडीआर द्वारा की जाएगी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो बैंक के संचालक मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. जिलाधिकारी कार्यालय में विधायक रवि राणा की पहल पर बुलाई गई बैठक में यह फैसला किया गया. बैठक में जिलाधीश राहुल महिलवाल, अपर जिलाधिकारी कामुने और डीडीआर उपस्थित थे.

20-25 दिनों से शाखा बंद
भाईचंद हीराचंद रायसोनी मल्टीस्टेट को-ऑप. क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड जलगांव की एक शाखा कुछ माह पूर्व अमरावती के राजापेठ में खोली गई थी. इस सोसाइटी में अनेक लोगों ने अपने खाते खोले थे. शाखा में सावधि जमा के रूप में काफी राशि जमा की गई थी. 20-25 दिनों से यह शाखा बंद थी. सारे फ़ोन भी बंद होने से खातेदारों में भय का वातावरण बन गया था. उनके दैनिक व्यवहार भी रुक गए थे.

खातेदारों की अपील पर बैठक
खातेदारों की अपील पर विधायक रवि राणा ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया था, जिसमें डीडीआर को दस दिनों के भीतर खातेदारों का धन लौटाने के संबंध में कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. कार्रवाई नहीं होने पर एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया गया.

विधायक ने दिलाया भरोसा
इस मौके पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि खातेदारों का धन वापस मिलने तक वे मामले का पीछा करते रहेंगे. इस अवसर पर राजाभाऊ बाखड़े, राजीव देशमुख, गजानन मोहोकार, सागर सोमानी, सुधाकर उमक, श्रीराम इंगले, राजेश राऊत, एस. मोरे, दिलीप अग्रवाल, विनोद गुहे , सीमा मुरारका, प्रदीप इंदुरकर, विमलाताई गुल्हाणे, विजय सौदागर, एस. पी. सराफ, डी. एस. इंगले, राजेश मुंद्रे, प्रकाश वैद्य, शेषराव जोहरी, पराग वारघड़े सहित अनेक खातेदार उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.