अमरावती
तिवसा के तलेगांव ठाकुर में मंगलवार की रात कर्ज में डूबे एक युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मृतक किसान का नाम शैलेशराम भाऊखारकर (26) है. तलेगांव ठाकुर निवासी इस किसान के पास 2 एकड़ खेती थी. उसने इस वर्ष गांव की सेवा सहकारी संस्था से कर्ज लिया था. भारी ओलावृष्टि के कारण फसल नष्ट हो गई. जिससे बैंक का कर्ज लौटाने में वह असर्मथ रहा. कर्ज न लौटा पाने से वह गहरी चिंता में था. इसी चिंता में उसने मंगलवार की रात 9 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना की जानकारी मिलते ही तिवसा पुलिस का दल ने घटनास्थल पहुंच कर पंचनामा किया तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल रवाना किया. पुलिस ने आकस्मिक घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





