Published On : Wed, Apr 2nd, 2014

अमरावती: एंड्रॉयड मोबाइल पर सिटी बस, सिपना कॉलेज के छात्र का कमाल

Advertisement

sdf

अमरावती: अब नागरिक सिटी बस सेवा की जानकारी घर बैठे ले सकते हैं। मनपा की वेबसाइट या गूगल एप्लिकेशन से इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है । यह सेवा सिर्फ एंड्रॉयड बेस मोबाइल पर ही एप्लिकेबल होगी| ईसके लिए ग्राहक को मोबाइल पर अमरावती सिटी बस गाइड एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा ।

गौरतलब है की महापालिका प्रशासन की ओर से चलाई जा रही सिटी बस सेवा का नागरिको तक उचित फायदा  पहुँच रहा था । नागरिकों को बस सेवा की सही जानकारी देने के लिए सिपना कॉलेज के दो छात्रों ने सिटी बस का एंड्रायड मोबाइल एप्लीकेशन बनाया है|
जिशान खान व अक्षय शर्मा द्वारा तैयार किए एप्लीकेशन में सिटी बस का मार्ग तथा उसके टाइम टेबल का समावेश है. इस प्रणाली को हाल ही में मनपा आयुक्त अरुण डोंगरे को सौंपा गया|
छात्रों द्वारा तैयार की गई तकनीक सही है या नहीं इस बात की जांच का जिम्मा मनपा की ऑटोमोबाइल वर्कशॉप को सौंपा गया था| विभाग के सिस्टम मैनेजर सचिन पोपटकर ने अपनी टीम के साथ इस सेवा की बारीकी से जांच की. जिसके बाद उन्होंने यह तकनीक लोगों के लिए लाभकारी होने की रिपोर्ट आयुक्त अरुण डोंगरे को को दी । जिसकी जांच कर आयुक्त ने छात्रों के इस आविष्कार को जनसेवार्थ जारी करने के आदेश दिए ।
सिपना कॉलेज के छात्रों द्वारा तैयार की गई तकनीक की आयुक्त अरुण डोंगरे ने तारीफ़ की है । उनके अनुसार आने वाले समय में मनपा को हाईटेक बनाने का सपना आज से ही पूरा होने की राह पर है|

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.