Published On : Tue, Sep 2nd, 2014

अमरावती : अनैतिक संबंधों के शक में कर दी हत्या


अमरावती

शक ने फिर एक व्यक्ति को हत्यारा बना दिया. एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ अनैतिक संबंधों के शक में एक 36 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना रविवार को शिरजगांव-परतवाड़ा मार्ग पर घटी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील के ग्राम पलासखेड़ी निवासी सहदेव लालसिंह सावलकर को शक हो गया था कि उसकी पत्नी के हरिंद्र के साथ अनैतिक संबंध हैं. बस, उसने हरिंद्र को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. चांदुर बाजार के निकट रतनपुरा निवासी हरिंद्र गंगाधर ढोबले घटना के दिन जब पंकज ढोबले के भाई के साथ शिरजगांव-परतवाड़ा मार्ग से कहीं जा रहा था, तभी सहदेव ने उसे बीच रास्ते में पकड़ लिया. सहदेव ने पहले तो हरिंद्र की खूब पिटाई की, फिर रुमाल से गला दबाकर हरिंद्र की हत्या कर दी. शिरजगांव पुलिस ने पंकज ढोबले की शिकायत पर सहदेव सावलकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Gold Rate
May 27- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,47,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges