Published On : Wed, May 14th, 2014

अकोला : फरार पटवारी ने किया आत्मसमर्पण

Advertisement


रिश्‍वतखोरी : पकड़े जाने से बचने के लिये भाग गये थे

अकोला

रिश्वत लेते ही पकड़े जाने की भनक लगते ही भाग निकलने वाले वार्शिटाकली के पटवारी ने गत सोमवार देर रात एन्टी करप्शन ब्यूरो के समक्ष आत्मसर्मपण कर दिया. अदालत में मंगलवार को पेशी पर उसे 15 मई तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश मिला.

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बीमा राशि और खेती के अधिकार का पंजीयन कराने के लिए 13 हजार रुपयों की रिश्‍वत स्वीकारने के आरोपी बार्शिटाकली के पटवारी दर्शन चव्हाण को गत 4 अप्रैल को एसीबी के एक दस्ते ने बार्शिटाकली तहसील कार्यालय में जाल बिछाकर उसे रिश्‍वत की रकम स्वीकारते ही दबोचने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही वह घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गया.

मामले के फरियादी प्रवीण खरबड़कर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो को बताया था कि- उसके मृत दामाद की बीमा राशि और बहन के नाम खेती के अधिकार का पंजीयन कराने के लिए पटवारी दर्शन चव्हाण ने उससे 15 हजार रुपए बतौर रिश्‍वत देने की मांग की, तथापि 13 हजार रुपए देना तय हुआ था.

Advertisement

एसीबी ने उसके खिलाफ बार्शिटाकली थाने में रपट दी, जिसकी बुनियाद पर उसके खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था. इसके पश्‍चात पटवारी चव्हाण ने अदालत का दरवाजा खटखटा कर अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिस पर हुई सुनवाई के बाद अदालत ने उसकी अर्जी नामंजूर कर दी थी.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges