हिंगणघाट
नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपए का चूना लगाने वाले तीन लोगों पर हिंगणघाट पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
समुद्रपुर तहसील के कोरा निवासी पांडुरंग धारने ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि हिंगणधाट के बाबाराव वैरागड़े, विनोद सोरते और वर्धा के हिंदनगर निवासी आशीष ठाकरे ने यशवंत शिक्षा संस्था में सहायक शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए लिए थे. लेकिन रुपए लेने के बाद भी तीनों आरोपियों ने उसे नौकरी पर नहीं लगाया. धोखाधड़ी का अहसास होने पर पांडुरंग धारने ने हिंगणघाट पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई. एपीआइ एस.एम.घोनमोड़े मामले की जांच कर रहे हैं.
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...




