Published On : Fri, Mar 28th, 2014

राहुल बोले, गुजरात नहीं महाराष्ट्र मॉडल बेस्ट

Advertisement
– वर्धा से शुरू किया कांग्रेस का प्रचार अभियान

– नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना 
Speech by Baby Dharti Dhuraiवर्धा.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में कांग्रेस के प्रचार अभियान का बिगुल फूंकने शुक्रवार को वर्धा पहुंचे। राहुल ने हमेशा की तरह इस सभा में भी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में इंडिया शाइनिंग नाम का फुग्गा छोड़ा गया था। अब गुजरात मॉडल नाम के फुग्गे में और हवा भरकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि गुजरात का विकास नहीं बल्कि महाराष्ट्र मॉडल सर्वोत्तम है। वर्धा शहर में हुई इस आम सभा में राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, राज्य के प्रभारी मोहन प्रकाश, सहप्रभारी बाला बच्चन, प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, राज्यमंत्री रंजीत कांबले, पालकमंत्री राजेंद्र मुलक, सांसद दत्ता मेघे, चारुलता टोकस, वर्धा लोकसभा से कांग्रेस के उमेदवार सागर मेघे उपस्थित थे।
Rahul gandhi wardha (4)
राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र में  नए वस्त्रोद्योग स्थापित होने से कपास उत्पादक किसानों के आर्थिक जीवन में बदलाव होगा। संत्रा व कपास इसका उत्पादन करने वाले वरुड मोर्शी भागों को फ्लोरिडा ऑफ़ इंडिया के रूप में पहचान मिली। गांधी ने भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर किए जाने वाले हमलों का अपने ही तरह से जवाब दिया।उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कर्नाटक जाते हैं तो उनके दाईं ओर येदियुरप्पा खड़े होते हैं, इसलिए मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ का भ्रष्टाचार उन्हें नजर नहीं आता। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए सूचना के अधिकार के चलते अब भ्रष्टाचार को छुपाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा की कांग्रेस अधिकार की राजनीति करती है, यही कारण है की खाद्यान्न सुरक्षा कानून, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार बनाया है। इतना ही नहीं यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
राहुल गांधी ने कहा की हमने भोजन और रोजगार का अधिकार दिया और अब हम स्वास्थ्य और आवास का अधिकार देंगे। निम्नवर्गीय लोगों को मध्यमवर्ग में शामिल करने की बात कहते हुए राहुल ने कहा की हम गरीब लोगों को उनका अधिकार देना चाहते हैं। महिलाओं को आरक्षण देने की बात कहते हुए राहुल ने कहा की महिलाओं को सशक्त बनाना होगा।
…जब नागपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने राहुल से कहा, ‘सेव अस’
इस बीच राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के लगभग एक दर्जन विद्यार्थी आम सभा में पहुंचे और ‘सेव अस’ (हमें बचाओ) के नारे लगाये।  नागपुर विश्वविद्यालय में जारी अनेक विवादों को लेकर विद्यार्थियों ने राहुल गांधी से इसका त्वरित समाधान करने कि मांग की।  छात्रों ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव को अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।  विद्यार्थियों को उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया गया।
Wardha Rally04
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने का दावा #nagpurnews #LatestNews

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने...

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime  #nagpurnews #maharashtranews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges