Published On : Wed, Aug 6th, 2014

रामटेक : नलिनी चौधरी नगराध्यक्ष व रमेश कारेमोरे ने उपाध्यक्ष पद की संभाली कमान

Advertisement


रामटेक

Nalini Chaudhari
रामटेक नगरपालिका का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव आज पालिका सभागृह में आयोजित विशेष सभा में किया गया. इसमें शिवसेना की नलिनी चौधरी का अध्यक्षपद के लिए एकमेव अर्जी होने से केवल औपचारिक घोषणा की गई। वही उपाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान उपाध्यक्ष के लिए वर्तमान उपाध्यक्ष रमेश कारेमोरे का एकमेव नामांकन पत्र आने से उनका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ. इसके लिए आज उपविभागीय अधिकारीयों की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे विशेष सभा ली गई.

अधिक जानकारी के अनुसार रामटेक नगरपलिका में शिवसेना पुरे बहुमत में होने से शिवसेना के पालिका में 17 में से 14 सदस्य है. बाकी तीन सदस्य कांग्रेस के है. आज सभा में कांग्रेस की तीनो महिला सदस्य अनुपस्थित थी. चुनाव प्रक्रिया होने के बाद नगराध्यक्ष माधुरी उईके ने अपना पदभार नवनियुक्त नगराध्यक्ष को दिया.

इस दौरान प्रमुख रूप से पालिका उपाध्यक्ष रमेश कारेमोरे, शिवसेना पार्टीनेता विवेक तुरक, जलआपूर्ति सभापति अनिल वाघमारे, शिक्षण सभापति वात्सला पाठक, विनायक सावरकर, बिकेंद्र महाजन, राजेश किमतकर, कलावती कुंभलकर महेश बिसन, उमेश महाजन, कल्पना अंबादे, सुमित कोठारी, सुनील देवगड़े, कांता केलवदे आदि नगरसेवकों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.