Published On : Sat, Jun 28th, 2014

रामटेक : आदिवासी युवाओं को स्वरोजगार दिलाने वाली योजनाएं लाएंगे

Advertisement


रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने का आश्वासन


रामटेक-देवलापार इलाके के आदिवासी गांवों का दौरा किया

रामटेक

Raamtek sabha
रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने ने रामटेक-देवलापार इलाके के आदिवासियों को स्वरोजगार दिलाने वाली योजनाएं और आदिवासी क्षेत्रों में केंद्र सरकार की योजनाएं शुरू करने का आश्वासन दिया है.

बात की, समस्याएं जानीं
सांसद कृपाल तुमाने ने विधायक आशीष जायसवाल को साथ लेकर 27 जून को रामटेक-देवलापार इलाके के आदिवासी क्षेत्रों का सघन दौरा कर उनका आभार माना. साथ ही आदिवासियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सुलझाने का वादा भी किया. सांसद ने देवलापार क्षेत्र के हिवरा बाजार, सालई, यंगला, बेलदा, नवेगांव, कट्टा, सिंदेवाही, अकोला, पेंढरी, वडंबा सहित कोई दर्जन भर गांवों का दौरा कर महिला मंडलों, बचत समूह आदि से बातचीत की. महिलाओं ने गांवों की पानी और रास्तों की समस्याओं का जिक्र किया.

जोर गांव के साथ ही लोगों के विकास पर भी
इस अवसर पर तुमाने ने कहा कि युवा आदिवासियों को रोजगार दिलाने की दृष्टि से भारी मात्रा में गांव-गांव में ऐसी योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे युवाओं को स्व-रोजगार मिल सके. खास कर केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन गांवों में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनका जोर गांव के विकास के साथ ही गांव के लोगों के विकास पर भी होगा.

Advertisement

Raamtek sabh 3
मनरेगा के तहत काम के पैसे नहीं मिले

इस दौरे में अनेक किसानों ने मनरेगा के तहत खेतों में बनाए गए कुओं के पैसे नहीं मिलने की शिकायत की. साथ ही उन्हें बताया गया कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को भी अब तक मुआवजा नहीं मिला है. खेतों के लिए और भी बिजली के खंबे लगाने और सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन इस मौके पर मौजूद विधायक जायसवाल ने दिया.

तुरंत एस्टीमेट बनाने का निर्देश
सालई के लोगों ने झिलू तालाब कैनाल की मरम्मत, नवेगांव के लोगों ने नवेगांव-वडंबा मार्ग पर स्थित नदी पर पुल बनाने की मांग की. इस पुल के बन जाने से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और किसानों को भारी सहूलियत होगी. विधायक जायसवाल ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को तुरंत एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया.
इस दौरे में सांसद कृपाल तुमाने और विधायक आशीष जायसवाल के साथ पंचायत समिति सदस्य नंदलाल चौलीवार, पंचायत समिति सदस्य छायाताई वंजारी, शिवसेना तालुका प्रमुख विवेक तुरक, रतिमामा रघुवंशी, देवानंद वंजारी, जिला परिषद निर्माणकार्य विभाग और के लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.