Published On : Wed, Sep 12th, 2018

राफेल विमान सौदे के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने किये प्रदर्शन

Advertisement

नागपुर – मोदी सरकार द्वारा राफेल विमान सौदे को कांग्रेस बड़ा घोटाला करार दे रही है। इसके विरोध में पार्टी द्वारा आक्रामक रुख अख़्तियार करते हुए देश भर में प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

बुधवार को नागपुर शहर कांग्रेस की तरफ से संविधान चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने कहाँ कि यूपीए सरकार दौरान यही विमान 526 करोड़ में ख़रीदा गया लेकिन मोदी सरकार तकनीक के जानकारों को दरकिनार कर अनिल अंबानी के साथ मिलाकर इसी विमान को 1600 करोड़ में ख़रीदा है।

राफेल विमान सौदा एक बड़ा घोटाला है जिसका आकड़ा 41 हजार करोड़ के आसपास है। इसी प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार ने भी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलै। उन्होंने कहाँ ये सरकार अपने चहिते उद्योगपतियों को हर हाल में फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है लेकिन पार्टी द्वारा सरकार के हर काम को जनता के सामने बेनकाब किया जायेगा। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोकने का भी प्रयास किया।

Advertisement

इस प्रदर्शन में शहरअध्यक्ष विकास ठाकरे,जिला अध्यक्ष राजेंद्र मूलक,नाना गावंडे, प्रदेश प्रवक्ता अनिल लोंदे,उमाकांत अग्निहोत्री,विशाल मुत्तेमवार,अतुल कोटेचा के साथ अन्य नेता कार्यकर्त्ता शामिल थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.