Published On : Thu, May 29th, 2014

राजुरा (चंद्रपुर) : साप्ताहिक बाजार में आग, चार मकान खाक, एक गोशाला भी

Advertisement


राजुरा (चंद्रपुर)

Fire in market
विरूर स्टेशन ग्राम के वार्ड क्रमांक तीन साप्ताहिक बाजार में बुधवार की शाम 5 बजे के करीब अचानक लगी आग में चार लोगों के मकान तथा एक की गोशाला जल गई. राजस्व अधिकारियों के अनुसार इससे 6 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है.

बुधवार को विरूर का साप्ताहिक बाजार भरता है. शाम के समय जब लोग बाजार में थे तब लोगों ने सबसे पहले वारलू देवाजी नारनवरे के घर में शॉट सर्कीट से आग लगते देखा. इस आग में उसका पूरा घर जलकर खाक हो गया. उसके घर में गांव के ही अंकुश गोवर्धन का पांच बोरा तुअर व ज्वारी भी रखी थी. वह भी नहीं निकाला जा सका.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस आग ने देखते ही देखते पड़ोस के राहुल भगवान झाड़े, विनोद देवाजी नारनवरे व बंडू झाड़े के मकान के साथ ही सुखदेव नारनवरे की गोशाला को भी अपनी चपेट में ले लिया. इसमें राहुल झाजे का मकान सुखदेव की गोशाला पूरी तरह से जल गई. उसकी गोशाला में पशुओं का चारा, कृषि सामान रखा था.

मकान में आग लगने के बाद जब लपटे उठने लगी तब लोगों के ध्यान में यह बात आई और ग्रामवासी उसे बुझाने के लिए दौड़े. हवा अधिक होने से इस आग ने कई मकानों को चपेट में लिया. लेकिन लोगों की मेहनत से विनोद नारनवरे का आधा मकान बच गया. वहीं बंडू झाड़े के मकान को आंशिक क्षति पहुंची.

Advertisement

इस आग में वारलू का ढाई लाख, अंकुश गोवर्धन का 15 हजार, राहुल झाडे. का करीब 1 लाख 25 हजार, विनोद नारनवरे का 50 से 60 हजार, सुखदेव नारनवरे का एक लाख30 हजार व बंडू झारे 20-25 हजार का नुकसान हुआ है.

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges